Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश से त्राहिमाम! कई इलाकों में भरा पानी, देरी से चल रही लोकल ट्रेनें

मुंबई में मंगलवार को मानसून आगमन के बाद से लगातार तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। जिसके चलते सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।

Mumbai Rain News: मुंबई में मंगलवार को मानसून आगमन के बाद से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। जिसका प्रभाव जनजीवन और यातायात पर दिखाई देने लगा है। भारी बारिश के कारण सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। कल्याण-डोंबिवली में रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण मुंबई की ट्रांस हार्बर रेल लाइन पर भी बड़ा असर पड़ा है। पानी के कारण पटरियों के नीचे की मिट्टी बह जाने से ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है।

Mumbai Rain

सड़कों और रेल ट्रैक से जलनिकासी का काम जारी

मुंबई के दादर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के विजुअल्स सामने आए हैं। बीएमसी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मुंबई में 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते अंधेरी सबवे, हिंदमाता, दादर और मलाड सबवे में कुछ समय के लिए पानी भर गया था। बताया जा रहा है कि अधिकांश स्थानों से पानी निकाल दिया गया है। वहीं गांधी मार्केट और सायन क्षेत्र में भी जलभराव देखने को मिला। जहां जलनिकासी का काम जारी है। मुंबई की कई सड़कों से जलभराव के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। जहां पानी के बीच ही धीमी गति से वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Feed