Maharashtra: पुणे में खुला गड्ढा बना 2 साल के मासूम का काल, मुंबई में मैनहोल में समाया शख्स; बेकाबू बारिश से कई शहरों में जलजमाव

Maharashtra News: महाराष्ट्र में आफत की बारिश के बीच ठेकेदारों की लापरवाही जानलेवा बन गई है। पुणे में 2 साल का मासूम खुले गड्ढे में डूबा, तो मुंबई के साकीनाका में मैनहोल में गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं मुंब्रा में एक युवती की पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

Maharashtra News: महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश के बीच प्रशासनिक और ठेकेदारों की घोर लापरवाही आम जनता के लिए काल साबित हो रही है। राज्य के पुणे और मुंबई शहरों से दो बेहद दर्दनाक हादसे सामने आए हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था के बिना खुले छोड़े गए गड्ढों और मैनहोल ने दो जिंदगियां लील लीं। इन घटनाओं को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है और पुलिस ने संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। वहीं मुंब्रा में बारिश के पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई।

pune child death

पानी से भरे गड्ढे में डूबा मासूम

घर के सामने खेल रहे 2 वर्षीय सोहम की डूबने से मौत

पहली हृदयविदारक घटना पुणे के लोणी कालभोर थाना क्षेत्र की है। यहां सीवेज और वर्षा जल निकासी के काम के लिए ठेकेदार द्वारा चार बड़े गड्ढे खोदे गए थे। आरोप है कि ठेकेदार ने इन गड्ढों के आसपास बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड जैसी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की थी।

End of Feed