मुंबई में बप्पा के स्वागत से पहले सुरक्षा का अभेद्य कवच, 16,800 से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा; विसर्जन पर भी रहेगी पैनी नजर

मुंबई में गणेशोत्सव 2026 को लेकर पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा का व्यापक प्लान तैयार किया है। गणेश चतुर्थी से लेकर गणपति विसर्जन तक हजारों पुलिसकर्मी और विशेष सुरक्षा दल तैनात रहेंगे। वहीं, लालबागचा राजा के फर्स्ट लुक के साथ ही मुंबई में 10 दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ गया है।

Mumbai Ganeshotsav 2026: मुंबई में गणेशोत्सव 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है। रविवार को मुंबई पुलिस ने पूरे महानगर में बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम लागू किए, ताकि गणेश चतुर्थी और विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Mumbai Ganeshotsav 2026

बप्पा के स्वागत के लिए मुंबई तैयार (फोटो- ANI)

सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बड़ी संख्या में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जवानों को सौंपी गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए 7 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 37 पुलिस उपायुक्त, 52 सहायक पुलिस आयुक्त, 2,650 अधिकारी और करीब 14,150 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर एसआरपीएफ की टुकड़ियां, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), दंगा नियंत्रण दल और होमगार्ड भी तैनात रहेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख गणेश पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

End of Feed