SIR Row: राज-उद्धव के संयुक्त मार्च पर मुंबई पुलिस का एक्शन, आयोजकों पर बिना अनुमति प्रदर्शन के लिए केस

मेट्रो स्टेशन से महानगरपालिका भवन तक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। इस दौरान दोनों दलों ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाराष्ट्र में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की थी।

Mumbai News: मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा संयुक्त मार्च निकाले जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।पुलिस ने संयुक्त मार्च के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राज-उद्धव के संयुक्त मार्च पर मुंबई पुलिस का एक्शन।

राज-उद्धव के संयुक्त मार्च पर मुंबई पुलिस का एक्शन। (फोटो- pti)

संयुक्त मार्च पर पुलिसिया कार्रवाई

पुलिस ने इस मार्च को लेकर मामला दर्ज किया है। मुंबई के आजाद मैदान थाने में दर्ज शिकायत में आयोजकों पर आरोप है कि यह मार्च आवश्यक पुलिस अनुमति के बिना निकाला गया था।

End of Feed