Maharashtra Crime: एक और पत्नी ने प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद शव को घर में दफनाया

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के नालासोपारा के एक चॉल में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और उसे घर में दफना दिया। कई दिन बीतने के बाद घर पहुंचे परिजनों को बदबू आई तो इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Maharashtra Crime: बीते कुछ महीने से इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की वारदात को अंजाम दे रही हैं। ऐसा ही एक मामला अब महाराष्ट्र के नालासोपारा से सामने आया है। इस दिल दहला देने वाली घटना में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने युवक के शव को घर में ही दफना दिया। घर से बदबू आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Police.

महाराष्ट्र में पत्नी ने प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट (फोटो - iStock)

बेटी की तलाश में परिजनों के घर पहुंचने पर हुआ खुलासा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला नालासोपारा पूर्व के गंगड़ीपाड़ा इलाके में स्थित साई वेल्फेयर सोसायटी की एक चॉल का है। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान विजय चौहान के रूप में हुई है और उसकी हत्या करीब 10 से 15 दिन पहले की जा चुकी थी। उसके बाद शव को घर में दफना दिया गया था। परिजनों ने विजय के बारे में पूछा तो उसकी पत्नी उन्हें गुमराह करती रही। कई दिन बीतने के बाद परिजन उसके घर पहुंचे और दरावा तोड़कर अंदर गए तो बदबू आने पर उन्होंने जमीन की खुदाई की तो सब हैरान रह गए। जमीन से विजय का शव बरामद हुआ।

End of Feed