वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर महाराष्ट्र के स्कूलों में होगा विशेष आयोजन, शिक्षा विभाग ने जारी किया सर्कुलर

Vande Mataram 150 Anniversary: ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर महाराष्ट्र सरकार ने 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक राज्य के सभी स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान गीत के सभी पदों का सामूहिक गायन होगा और इसके इतिहास व महत्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह पहल राजमाता जीजाबाई ट्रस्ट के सुझाव पर की गई है।

Maharashtra News: इस साल देश के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की रचना को 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 31 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।

vande mataram 150 years school programs

150 साल पूरे होने पर स्कूलों में होंगे वंदे मातरम के पाठ (AI Image)

गाए जाएंगे सभी पद

राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव ए.आर. कुलकर्णी ने इसको लेकर सर्कुलर जारी किया है, जिसके मुकाबिक 31 अक्टूबर से 7 नवंबर की अवधि में स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ गीत के सभी पदों का सामूहिक गायन कराया जाएगा। साथ ही गीत के इतिहास और महत्व को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

End of Feed