Vande Bharat Express: 18 फरवरी को वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन का क्या है सच? रेलवे ने बताया फर्जी

Vande Bharat Express: रेलवे ने 18 फरवरी को वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन की खबर को फर्जी बताया है। जानिए वायरल पोस्ट की सच्चाई क्या है?

Vande Bharat Express: देश में बड़ी संख्या में हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में साल 2024 में 70 नई वंदे भारत एक्सप्रेस देश को मिलने वाली हैं। ये ट्रेनें किस महीने में देश को समर्पित होंगी, अभी इसकी कोई निश्चित तारीख तय नहीं है। हालांकि, कई मीडिया खबरों और सोशल मीडिया पर 18 फरवरी को कुछ नई वंदे भारत ट्रेनों की श्रृंखला के उद्घाटन किए जाने की बात सामने आई थी। सोशल मीडिया पोस्ट में यह जिक्र है कि आखिर ये ट्रेन किस मांग पर संचालित होंगी। इससे जुड़ी एक लिस्ट भी कई जगहों पर देखने को मिल रही है। आइये जानते हैं, उस वायरल पोस्ट की क्या सच्चाई है।

Vande Bharat Express

वंदे भारत ट्रेन

यहां से ट्रेनें संचालित करने का हुआ था दावा

वायरल पोस्ट में कोल्हापुर-मुंबई, पटना-लखनऊ वाया वाराणसी, देहरादून-लखनऊ, हावड़ा-वाराणसी, इंदौर-जयपुर और पुणे-सिकंदराबाद के रास्तों पर वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन के दावे किये जा रहे हैं। वहीं, हावड़ा और वाराणसी के बीच एक विस्तृत रूट चार्ट की जो तस्वीर वायरल हो रही है वो सही है या नहीं, इसको लेकर रेलवे की तरफ से बयान सामने आया है।

End of Feed