उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। स्वयं धामी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जुहू बीच (Juhu Beach) पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में समुद्र की लहरें और बीच पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दौड़कर मुंबई की सुबह का लुत्फ लेते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बीच पर योग (Yoga) कर रहे लोगों से भी बात की और वहां पर क्रिकेट (Cricket) खेल रहे बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
धामी ने क्रिकेट में हाथ आजमाया
मुख्यमंत्री धामी दौड़ते-दौड़ते जुहू बीच पर वहां पहुंचे जहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने उनके पैर छुए, तो धामी ने क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की। बच्चों ने उनके हाथ में बल्ला थमा दिया। बस फिर क्या था, एक ओर बच्चे गेंदबाजी करने लगे और दूसरी ओर बल्ला थामे हुए CM पुष्कर सिंह धामी ने चौके-छक्के लगाना शुरू कर दिया। धामी के शॉट पर बच्चों ने तालियां भी बजाईं। कुछ गेंदें खेलने के बाद उन्होंने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई।मुंबई में जुहू बीच पर पुष्कर सिंह धामी
