Nitin Gadkari : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी मिली है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नितिन गडकरी के कार्यालय में धमकी भरा फोन, जिसके बाद नागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें, दो महीने पहले भी नितिन गडकरी को इसी तरह की धमकी दी गई थी।
नितिन गडकरी को मिली धमकी।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, दो महीने पहले जिस व्यक्ति ने केंद्रीय मंत्री को फोन पर धमकी दी थी, माना जा रहा है कि दोबारा फिर से धमकी देने में उसी व्यक्ति का हाथ है। हालांकि, नागपुल पुलिस ने इसके बाद नितिन गडकरी के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही पुलिस ने उनके घर पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
