Mumbai: टैक्सी और कार की जोरदार भिड़ंत के बाद भड़की आग, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

मुंबई के एयर इंडिया जंक्शन के पास शाम को दो वाहनों में टक्कर के बाद आग लग गई। टक्कर में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहन गंभीर रूप से जल गए। फायर ब्रिगेड ने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पाया।

मुंबई के एयर इंडिया जंक्शन के पास शाम करीब 7:45 बजे एक टैक्सी और कार के आपसी टकराने से दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई।

Two Vehicles Catch Fire After Collision Near Air India Junction In Mumbai (Photo: ANI)

मुंबई में एयर इंडिया जंक्शन के पास टक्कर के बाद दो गाड़ियों में लगी आग (फोटो: ANI)

इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर निलेश वाजे ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

End of Feed