मुंबई

बेटे पार्थ पर जमीन घोटालों के आरोपों से अजित पवार ने काटी कन्नी! CM फडणवीस से फोन पर की बात; डील रद्द

Parth Pawar Land Scam Case: बेटे पार्थ पवार की 300 करोड़ रुपये की विवादास्पद लैंड डील को लेकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने बताया कि लैंड डील को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेज और लेन-देन अब रद्द कर दिए गए हैं। संबंधित मामले में आरोपों की जांच के लिए आज एक समिति गठित की गई है।

Image

उपमुख्यमंत्री अजित पवार (फाइल फोटो)

Parth Pawar Land Scam Case: महाराष्ट्र में बेटे पार्थ पवार की 300 करोड़ रुपये की विवादास्पद लैंड डील को लेकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने बताया कि लैंड डील को रद्द कर दिया गया है। साथ ही जांच के लिए एक समिति गठित की गई है, जो एक माह में रिपोर्ट सौंपेगी।

अजित पवार ने CM फडणवीस से की बात

अजित पवार ने लैंड डील को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि वह (मुख्यमंत्री) जांच के आदेश दे सकते हैं। अजित पवार ने कहा, "मैंने अपने 35 साल के राजनीतिक जीवन में कभी किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। अगर मेरे परिवार या मेरे किसी करीबी ने कुछ गलत करने की कोशिश की तो मैं उसका कभी समर्थन नहीं करूंगा। मैंने मामले की पूरी जानकारी एकत्रित की है। मैंने मुख्यमंत्री फडणवीस को फोन किया और उनसे कहा कि वे जांच के आदेश दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेज और लेन-देन अब रद्द कर दिए गए हैं। संबंधित मामले में आरोपों की जांच के लिए आज एक समिति गठित की गई है। रिपोर्ट एक महीने में सौंप दी जाएगी। मैं अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों को आदेश देता हूं कि अगर कोई मेरे नाम का इस्तेमाल करके किसी भी काम या लेन-देन के लिए दबाव डालता है तो वह किसी भी दबाव में न आएं और किसी भी तरह की गड़बड़ी में शामिल न हों।

लैंड डील मामले में FIR दर्ज

अजित पवार ने कहा कि संबंधित मामले में अभी तक कोई लेन-देन नहीं हुआ है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों पर किसने दबाव डाला, कौन शामिल था, किसने लेन-देन किया, सबकी जांच की जाएगी।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article