मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे पर टकराने से बाल-बाल बचे दो विमान

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमान एक-दूसरे से टकराने से बाल-बाल बचे। एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर एक विमान लैंड कर रहा था और दूसरा विमान उड़ान भर रहा था। इस दौरान दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए कि टकराने से बच गए।

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। जहां दो विमान एक-दूसरे से टकराने से बाल-बाल बचे। दरअसल मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमान एक ही रनवे पर आ गए। जिनमें एक विमान उड़ान भर रहा था और दूसरा लैंड हो रहा था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। हालांकि दोनों टकराने से बच गए और एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। ये दोनों विमान इंडिगो और एयर इंडिया के थे।

घटना का वीडियो आया सामने

जानकारी के अनुसार यह घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 जून की है। जहां इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर लैंडिंग कर रही थी और इसी रनवे पर एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के लिए दौड़ रही थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के लिए रनेव पर तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं पीछे से इंडिगो की फ्लाइट लैंड कर रही है। हालांकि इंडिगो की फ्लाइट जब तक एयर इंडिया की फ्लाइट के करीब जाती है, तब तक वह फ्लाइट उड़ान भर चुकी होती है।

End of Feed