Mumbai News: सीवर चैंबर में समा गईं दो जिंदगी, तीसरे की हालत नाजुक , जानें गड्ढे में क्या कर रहे थे श्रमिक

मुंबई के मलाड में 15 फुट गहरे सीवर के एक चैंबर में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की स्थिति नाजुक है।

मुंबई: उपनगरीय क्षेत्र मलाड में गुरुवार को बड़े हादसा हो गया। जहां एक 15 फुट गहरे भूमिगत सीवर के चैंबर में गिरकर एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य की स्थिति नाजुक है। एक नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि अंबुजावादी में अब्दुल हमीद रोड पर मालवानी गेट नंबर आठ पर शाम साढ़े पांच बजे यह घटना घटी। उन्होंने कहा कि तीन लोग एक भूमिगत सीवर के चैंबर में गिर गये। यह सीवर एक सार्वजनिक शौचालय से 15 फुट नीचे है और इस शौचालय का संचालन एक ठेकेदार के हाथों में है। तीनों को राहगीरों ने बाहर निकाला और उन्हें एक नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।

wo Labourers died after falling into sewer chamber in Mumbai

सीवर चैंबर में मजदूरों की मौत

ठेके पर सफाई कर रहे थे मजदूर

उन्होंने कहा कि जान गंवाने वालों की पहचान सूरज केवट और विकास केवट (20) के रूप में हुई है, जबकि रामलगन केवट (45) की स्थिति गंभीर है। मालवाणी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी आधव ने कहा कि तीनों श्रमिक थे, जिन्हें नाले की सफाई के लिए ठेके पर रखा गया था। हमने प्राथमिक सूचना के आधार पर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।

End of Feed