Mumbai News: मुंबई में 40 फुट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरने से दो श्रमिकों की मौत, एक की हालत गंभीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 24, 2024, 08:59 PM IST

मुंबई के मलाड में एक सेप्टिक टैंक में गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं, एक श्रमिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन से चार लोग सेप्टिक टैंक में गिर पड़े थे।

Mumbai News: मुंबई के मलाड इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत के 40 फुट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरने से कम से कम दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना अपराह्न करीब 3.50 बजे हुई और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कम से कम तीन से चार लोग भूमिगत सेप्टिक टैंक में गिर गए।

End of Feed