बारामती एयरपोर्ट के पास विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बाहर निकला टायर; पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Training Aircraft Emergency Landing: पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट के पास पायलट को प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक विमान शनिवार को आपात स्थिति में उतरा। लैंडिंग के बाद विमान का पहिया निकल गया। विमान टैक्सीवे से एयरपोर्ट के दूसरी तरफ पहुंच गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

Training Aircraft Emergency Landing: पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट के पास पायलट को प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक विमान शनिवार को आपात स्थिति में उतरा। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। यह घटना उस समय हुई जब ‘रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग सेंटर’ का यह विमान एक प्रशिक्षण उड़ान पूरी करने के बाद उतर रहा था।

TRAINING AIRCRAFT

प्रशिक्षण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: iStock)

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान की उड़ान के समय पायलट ने देखा कि विमान का एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया है। पायलट ने विमान को सुबह करीब आठ बजे आपात स्थिति में उतारने का प्रयास किया। विमान के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान का पहिया निकल गया। विमान टैक्सीवे से एयरपोर्ट के दूसरी तरफ पहुंच गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और पायलट सुरक्षित है।

End of Feed