Mumbai में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढहा, तीन मजदूरों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 12, 2024, 05:25 PM IST

महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इमारत का हिस्सा ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई।

मुंबई: बोरीवली में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर जाने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब एक बजे सोनी वाडी इलाके में कल्पना चावला चौक पर हुई।

Mumbai building collapses

मुंबई में हादसा

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन 24 मंजिला इमारत की 16वीं मंजिल पर स्थित मचान का कुछ हिस्सा गिर गया, जिससे चार श्रमिक घायल हो गए। उन्हें कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन श्रमिकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे पीड़ित की हालत गंभीर है। अधिकारी ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी दो दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही नगर निगम के कर्मी और पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे।

End of Feed