Mumbai Water Cut: गुरुवार को इन इलाकों में नहीं होगी पानी आपूर्ति, जानें कितने बजे तक उठानी पड़ेगी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 08:24 PM IST

BMC Administration: मुंबई में गुरुवार की सुबह तक पानी आपूर्ति नहीं होगी। इसको लेकर बीएमसी ने लोगों से पानी का संयम से इस्तेमाल करने की अपील की है। शहर के पूर्वी और पश्चिमी कुछ भाग में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। इससे पहले भी एक दिन आपूर्ति ठप की गई थी। दरअसल, मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य करने के लिए पानी की आपूर्ति बंद की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
चेंबूर, गोवंडी, देवनार, मानखुर्द में नहीं होगी पानी आपूर्ति
गुरुवार की सुबह 10 बजे तक नहीं आएगा पानी
लोगों से संयम से पानी इस्तेमाल करने की अपील


Mumbai Water Supply Stopped: मुंबई के पूर्व और पश्चिम के कुछ इलाकों में गुरुवार की सुबह 10 बजे तक पानी आपूर्ति नहीं होनी है। बुधवार की सुबह 10 बजे से आपूर्ति ठप है। इस कारण चेंबूर, गोवंडी, देवनार, मानखुर्द में पानी की किल्लत रहेगी। मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को ट्राम्बे उच्च स्तरीय जलाशय के इनलेट वॉल्व के प्रतिस्थापन यानी मरम्मत कार्यों की वजह से आपूर्ति बंद हुई है। सभी प्रभावित इलाकों के लोगों से बीएमसी ने अपील की है कि कटौती अवधि के दौरान पानी का इस्तेमाल संयम से करें।

mumbai water supply hold

शहर में गुरुवार की सुबह तक नहीं आएगा पानी

हाल में शहर स्थित भांडुप जल उपचार संयंत्र में मरम्मत कार्यों की वजह से पानी की भारी कटौती की गई थी। इससे शहर का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ था। दो दिनों तक लोगों को पानी नहीं मिला था। अब कई इलाकों में पानी आपूर्ति करने वाले ट्रॉम्बे उच्च स्तरीय जलाशय के इनलेट वॉल्व को बदलने समेत अधिकारी मरम्मत एवं रख-रखाव का काम करेंगे।

End of Feed