Thane Crime: ठाणे में 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, फरार आरोपी ने दूसरी बच्ची को बनाया हवस का शिकार; गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक फरार आरोपी ने सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी एक छह साल की बच्ची के साथ इसी तरह की घटना को अंजाम दे चुका था और पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 7 साल की बच्ची के साथ दरिदंगी की घटना सामने आई है। भिवंडी शहर में 33 वर्षीय शख्स ने बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। जिसके बाद उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को बिहार भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इससे पहले भी 6 वर्षीय बच्ची के साथ इसी तरह की एक घटना में शामिल रह चुका है। लेकिन वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

7-year-old innocent girl raped

भिवंडी में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

शौच के लिए निकली थी पीड़िता

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ बुधवार को कथित तौर पर बलात्कार किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव को एक बोरे में डालकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उसी रात जब वह बिहार के मधुबनी भागने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली थी लेकिन जब वह बहुत देर तक वापस नहीं आई तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान पीड़िता के माता-पिता को आरोपी के घर के बाहर वह छोटी बाल्टी मिली जो बच्ची अपने साथ लेकर गई थी। पुलिस ने बताया कि वे दरवाजा तोड़कर आरोपी के घर में घुसे जहां उन्हें एक बोरी में बच्ची का शव मिली।

End of Feed