Thane News: फ्लैट की छत का गिरा प्लास्टर, हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत

Thane News: ठाणे जिले के भिवंडी इलाके के खारीवली में स्थित चार मंजिला इमारत के एक फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया।

महाराष्ट्र के ठाणे से चार मंजिला इमारत के एक फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने की खबर सामने आई है। इस घटना में 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किशोर के शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया

Accident News

फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने से किशोर की मौत

छत का प्लास्टर गिरने से एक की मौत

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब आठ बजे भिवंडी इलाके के खारीवली में स्थित एक फ्लैट में हुई। इस फ्लैट में एक दंपति अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि छत का प्लास्टर गिरने से किशोर को गंभीर रूप से चोट आई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएम सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed