Mumbai AC Bus Service: मुंबई वासियों के लिए AC बस शुरू, इन दो शहरों का सफर हुआ आसान; जानें रूट-किराया

Mumbai AC Bus Service:लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच एक विशेष एसी बस सेवा शुरू की गई है। इसके लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है।

Mumbai AC Bus Service: नागरिक परिवहन और बिजली प्रदाता बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु पर दक्षिण मुंबई और निकटवर्ती नवी मुंबई के बीच एक विशेष, वातानुकूलित बस सेवा शुरू की है। अटल सेतु का उद्घाटन दो महीने पहले किया गया था। मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर ने बुधवार को कोलाबा में बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) मुख्यालय में इस सेवा का उद्घाटन किया।

Mumbai AC Bus Service

मुंबई एसी बस सेवा

50 रुपये से लेकर 225 रुपये किराया

बेस्ट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि रूट नंबर 'एस-145' पर विशेष बसें दक्षिण मुंबई में 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' और नवी मुंबई में केंद्रीय व्यापार जिला (सीबीडी) बेलापुर के बीच रोजाना चलेंगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रतिदिन चार बसें - दो सीबीडी बेलापुर से और इतनी ही संख्या में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से - सोमवार से शनिवार तक 22 किलोमीटर लंबे अटल सेतु के माध्यम से मार्ग पर संचालित की जाएंगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस सेवा का उपयोग करने के लिए यात्रियों को न्यूनतम किराया 50 रुपये और अधिकतम 225 रुपये देना होगा।

End of Feed