Mumbai Crime News: मां-बाप एक औलाद को पैदा करने के बाद उसकी परवरिश के अलावा अपने बच्चों की जिंदगी बनाने के लिए अपनी ख्वाहिशों और सपनों की बलि देते हैं। ताकि वह अपने बच्चों के सपनों को पूरा कर सकें और एक अच्छी जिंदगी दे सकें, लेकिन यही औलाद बड़े होकर अपने ही मां-बाप को भूलने लगती है और बहुत बार उन्हें अकेले ठोकरें खाने के लिए छोड़ देते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला मुंबई में देखने को मिला है, जहां एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने 77 साल के पिता को उसके ही घर से बाहर निकाल दिया है।
जिसने पैदा किया उसे ही घर से निकला, पढ़ें बेरहम बेटे की कहानी
इसके बाद बुजुर्ग ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित बुजुर्ग ने अपनी पुलिस शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके बेटे और बहू ने चेंबूर में पेस्तोम सागर कॉलोनी में टाटा टॉवर के पास उसे अपने ही घर से बाहर निकाल दिया है।
बेटे और बहू पर मामला दर्ज
पीड़ित की शिकायत के आधार पर तिलक नगर पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे और बहू के खिलाफ आईपीसी की धारा स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के रखरखाव और कल्याण अधिनियम के तहत शांति भंग करने और धमकी देने के इरादे से
जानबूझकर अपमान के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस बुर्जुग की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
बुजुर्ग को घर से निकलकर बेटी के पास भेजने को कहा
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, उसके पास एक चॉल में दो घर हैं और हाल ही में उसके बेटे और बहू ने उसे यह कहते हुए बाहर कर दिया कि उसे अपनी बेटी के साथ रहना चाहिए। पीड़ित काफी वक्त से सागर कॉलोनी रह रहा था, लेकिन बीते कुछ वक्त से पीड़ित को उसके बेटे और बहू बोझ समझने लगे और अब घर से निकाल दिया है।
