Mumbai News: कोल्हापुर से पुणे और सतारा जाने वाली एक्सप्रेस- पैसेंजर ट्रेन कैंसिल, यात्रियों को उठानी होगी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 06:24 PM IST

Indian Railway News: रेलवे ने कोल्हापुर से सतना और पुणे के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह ट्रेने 2 मार्च 2023 तक नहीं चलेंगी। रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते रेलवे ने यह निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से लिए गए इस निर्णय से दैनिक यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते रेलवे ने लिया फैसला
  • ढाई हजार से अधिक यात्रियों के दैनिक सफर पर पड़ेगा असर
  • कोल्हापुर से सतारा और पुणे के बीच चलाई जाएंगी बसें


Mumbai News: कोल्हापुर से पुणे और सतारा के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। सतारा और कोरेगांव के बीच रेल लाइन पर दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते कोल्हापुर और पुणे के बीच एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ कोल्हापुर और सतारा के बीच पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है। कोल्हापुर से पुणे और सतारा जाने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कम से कम 2 मार्च तक बंद रखी जाएंगी।

Mumbai News

कोल्हापुर से पुणे और सतारा के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों को रेल निर्माण कार्य के चलते 2 मार्च तक किया गया बंद (फाइल फोटो)

बता दें कि, इन ट्रेनों से रोजाना यात्रा करने वाले ढाई हजार से अधिक दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोल्हापुर से इस रूट पर दैनिक यात्रा करने वाले मजदूर और गरीब तबके के लोगों की संख्या अधिक है। इससे उनके आने –जाने के शेड्यूल पर असर पड़ेगा।

End of Feed