Maharashtra : नांदेड़ में कुएं में गिरा ट्रैक्टर-ट्रॉली, 7 महिला मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के नांदेड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के कुएं में गिरने से उसमें बैठी 7 महिला मजदूंरों की मौत हो गई। महिलाएं खेत में हल्दी की कटाई के लिए जा रही थीं।

नांदेड़ : जिले में शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के कुएं में गिर जाने से खेत में काम करने वाली सात महिला मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य को बचा लिया गया। जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) प्रवीण ताके ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 7:30 बजे लिंबगांव पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले अलेगांव गांव में हुई, जब वाहन सड़क से उतरकर पानी से लबालब भरे कुएं में गिर गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और कुएं से बड़ी मात्रा में पानी पंप की मदद से बाहर निकाला।

Tractor-trolley fell into well in Nanded

नांदेड़ में कुएं में गिरा ट्रैक्टर-ट्रॉली

इनकी हुई मौत

डीआईओ ने बताया कि अभियान के अंत में सात महिलाओं के शव कुएं से बाहर निकाले गए, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि महिलाएं खेत में हल्दी की कटाई के लिए जा रही थीं। सभी मृतक हिंगोली जिले के वासमत तहसील के अंतर्गत आने वाले गुंज गांव की रहने वाली थीं। मृतकों की पहचान ताराबाई सतवाजी जाधव (35), ध्रुपता सतवाजी जाधव (18), सरस्वती लखन बुराड (25), सिमरन संतोष कांबले (18), चैत्रबाई माधव पारधे (45), ज्योति इराबाजी सराओदे (35), सपना तुकाराम राउत (25) के रूप में हुई है।

End of Feed