Mumbai: स्कूल वैन के ड्राइवर पर तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप; जुहू पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई के सांता क्रूज इलाके से एक चिंतनीय घटना आई है। यहां एक स्कूल वैन के ड्राइवर को तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला सांताक्रूज थाने में दर्ज होने के बाद आगे की जांच के लिए जुहू पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Mumbai News: मुंबई की जुहू पुलिस ने एक निजी स्कूल वैन चालक को तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी उन बच्चियों को रोजाना उनके घर से स्कूल लेकर जाता था। शुरुआत में FIR सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी क्योंकि सभी पीड़ित वहीं रहती थीं, लेकिन चूंकि स्कूल जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है और घटना भी स्कूल के पास हुई थी, इसलिए मामला आगे की जांच के लिए जुहू पुलिस को सौंप दिया गया।

mumbai school van driver arrested in molestation case

निजी वैन से बच्चियों को स्कूल ले जाता था आरोपी (सांकेतिक तस्वीर)

13 नवंबर का है मामला

पुलिस के अनुसार, घटना 13 नवंबर को तब सामने आई जब जुहू स्थित एक निजी स्कूल के बाहर वैन चालक बच्चों को उतारते समय कथित रूप से गलत तरीके से छूआ। दो दिन बाद 11 वर्षीय एक छात्रा ने अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद अन्य दो बच्चियों के माता-पिता ने भी इसी प्रकार की शिकायत की पुष्टि की।

End of Feed