Saif Ali Khan Assault Case: सैफ अली खान केस में मुंबई पुलिस ने दायर की चार्जशीट, एक हजार पेज में क्या-क्या लिखा?

मुंबई पुलिस के अनुसार, इस चार्जशीट में फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया गया है, जो इस मामले में एक अहम बिंदु साबित हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल से जो चाकू का टुकड़ा सैफ अली खान के शरीर से और आरोपी के पास से मिला था, वह सभी एक ही चाकू के तीन अलग-अलग टुकड़े थे।

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मंगलवार को पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में चार्जशीट दायर की। यह चार्जशीट एक हजार से अधिक पन्नों की है और इसमें कई महत्वपूर्ण साक्ष्य पेश किए गए हैं, जो जांच के दौरान आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ प्राप्त हुए थे। पुलिस के अनुसार, इस चार्जशीट में फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया गया है, जो इस मामले में एक अहम बिंदु साबित हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल से जो चाकू का टुकड़ा सैफ अली खान के शरीर से और आरोपी के पास से मिला था, वह सभी एक ही चाकू के तीन अलग-अलग टुकड़े थे। इससे यह साफ होता है कि हमलावर ने सैफ अली खान पर हमला करने के लिए उसी चाकू का इस्तेमाल किया था।

Saif Ali Khan Attack  Case

सैफ अली खान मामला (फाइल फोटो)

बांद्रा पुलिस की गिरफ्त में इस्लाम

इसके अलावा, पुलिस को जांच के दौरान आरोपी शरीफुल इस्लाम के बाएं हाथ की उंगलियों के निशान भी मिले हैं। इन फिंगरप्रिंट्स की रिपोर्ट का भी चार्जशीट में उल्लेख किया गया है, जिससे आरोपी की संलिप्तता और भी स्पष्ट होती है। बांद्रा पुलिस ने इस मामले में आरोपी शरीफुल इस्लाम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब चार्जशीट दायर करने के साथ ही मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।

End of Feed