समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो कारों की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत और 3 घायल

महाराष्ट्र के जालना में समृद्धि एक्सप्रेस वे पर दो कारें आमने-सामने से टकरा गईं। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर
  • घायलों की हालत गंभीर
  • मुंबई और बुलढाणा के निवासी है मृतक

Samruddhi Expressway Road Accident: महाराष्ट्र के जालना में समृद्धि एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां दो कारों में जोरदार टक्कर होने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची।पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। साथ ही शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Jalna Accident

महाराष्ट्र में दो कारों की आमने-सामने से टक्कर

6 लोगों की मौके पर मौत

पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे कदवांची गांव के पास हुआ। जहां एक मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल (MUV) नागपुर से मुंबई जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक कार से उसकी आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एमयूवी अवरोधक को तोड़ते हुए रोड के बाईं ओर जा गिरी। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

End of Feed