जुलाई में खत्म हो जाएगा मुंबई में पानी! BMC ने बताया जुलाई तक का प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2024, 02:21 PM IST

Mumbai Water Supply : महाराष्ट्र के मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाले सात जलाशयों में जुलाई माह में पानी का भंडार खत्म हो जाएगा। हालांकि, बीएमसी ने चिंता नहीं करने के लिए कहा है।

Mumbai Water Supply : मुंबई को पूरे साल रोजमर्रा के कामों के लिए पानी सप्लाई करने वाले जलाशयों में पानी का भंडारण खत्म होने की कगार पर है। मुंबई नगर निकाय प्रशासन ने कहा कि शहर में जल आपूर्ति कर रहे सात जलाशयों का भंडार जुलाई के अंत तक रहेगा। हालांकि, इसके लिए मुंबईवासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि जलाशयों में अभी 2,37,552 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) जल है जो कि शहर की वार्षिक 14,47,363 एमएलडी की आवश्यकता का 16.48 प्रतिशत है। यह पिछले साल इसी तारीख तक उपलब्ध जल भंडार से कम है।

नहीं होगी पानी की कटौती

मुंबई को शहर में, ठाणे तथा नासिक जिलों में स्थित सात जलाशयों - भातसा, अपर वैतरणा, मिडल वैतरणा, तानसा, मोदक सागर, विहार और तुलसी से हर दिन 3,800 एमएलडी पानी मिलता है। मुंबई में आमतौर पर जून के दूसरे सप्ताह तक मानसून पहुंचता है। नगर निकाय ने अभी तक शहर में जल आपूर्ति में कोई कटौती की घोषणा नहीं की है।

End of Feed