Maharashtra Politics: छत्रपति संभाजीनगर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता प्रकाश महाजन ने शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) और मनसे के बीच संभावित गठबंधन पर चर्चा की है। बता दें कि पिछले कुछ समय से दोनों भाइयों के बीच एका होने की बातें चल रही हैं। इसपर महाजन ने कहा कि अगर शिवसेना (UBT) वास्तव में गठबंधन के लिए गंभीर है, तो आदित्य ठाकरे को राज ठाकरे से मिलकर बातचीत करनी चाहिए।
मनसे-शिवसेना (UBT) की अटकलों के बीच बड़े नेता ने रख दी शर्त (फाइल फोटो)
उन्होंने यह भी कहा कि किसी ‘उचित’ कद के किसी नेता को इस गठबंधन पर चर्चा के लिए मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के पास जाना चाहिए यदि किसी छोटे नेता को बातचीत के लिए भेजा जाता है, तो राज ठाकरे भी उसी स्तर के नेता को भेजेंगे। महाजन ने आदित्य ठाकरे से आग्रह किया कि वे आगे आकर राज ठाकरे के विचारों को समझें, जिससे दोनों पक्षों के बीच गंभीरता का एहसास हो सके। अगर वे गंभीर हैं, तो इस संबंध में नेतृत्व करने में कोई समस्या नहीं है
आदित्य ठाकरे, जो पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे हैं, उन्होंने मंगलवार को कहा था कि यदि कोई महाराष्ट्र के हितों की रक्षा के लिए साथ आना चाहता है, तो वे भी सहयोग के लिए तैयार हैं। महाजन ने भी ठाकरे भाइयों के बीच इस संभावित सुलह के प्रयोग को सकारात्मक बताया और कहा कि अगर वे गंभीर हैं, तो इस संबंध में नेतृत्व करने में कोई समस्या नहीं है, मनसे ने पहले भी ऐसे प्रयोग किए हैं।
दूसरी तरफ उद्धव और राज ठाकरे ने छोटे मुद्दों को नजरअंदाज करने का संकेत दिया है, जिससे यह संभावना बढ़ गई है कि वे लगभग दो दशकों के मतभेदों के बाद दोनों भाई एक साथ आ सकते हैं।
