मुंबई

पवई में बंधक बनाए गए सभी बच्चे सुरक्षित, परिजनों को सौंपे गए-मुंबई पुलिस

​​पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे ने कहा कि पुलिस को दोपहर करीब 1.45 बजे महावीर क्लासिक बिल्डिंग स्थित आर ए स्टूडियो के अंदर एक आदमी द्वारा बच्चों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि पवई पुलिस के अधिकारी त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), बम निरोधक और निस्तारण दस्ते और दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Image

पवई में बच्चों को बनाया था बंधक। तस्वीर-Twitter

Photo : Twitter

Powai kidnapping case : मुंबई के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सत्यनेंद्र चौधरी ने गुरुवार को कहा कि पवई में बंधक बनाए गए सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में अन्य विवरण जल्द ही साझा किए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि आर्य ने कथित तौर पर बच्चों लगभग 15 साल के लड़कों और लड़कियों को एक वेब सीरीज के लिए ऑडिशन के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि आर्य के पास एक एयर गन और कुछ रसायन भी थे।

आरोपी ने स्टूडियो में आग लगा देने की धमकी दी

पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे ने कहा कि पुलिस को दोपहर करीब 1.45 बजे महावीर क्लासिक बिल्डिंग स्थित आर ए स्टूडियो के अंदर एक आदमी द्वारा बच्चों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि पवई पुलिस के अधिकारी त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), बम निरोधक और निस्तारण दस्ते और दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव से पहले, आर्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें कहा गया कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और उनसे सवाल पूछना चाहता है, और उसे पैसे नहीं चाहिए। उसने धमकी दी कि अगर उसे ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई, तो वह स्टूडियो में आग लगा देगा।

बाथरूम से होकर स्टूडियो में दाखिल हुई पुलिस

डीसीपी नलावडे ने आगे कहा कि पुलिस ने उससे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन बातचीत में कोई प्रगति नहीं होने पर, एक पुलिस टीम बाथरूम के माध्यम से स्टूडियो में दाखिल हुई और अंदर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मदद से उसे काबू कर लिया। सत्रह बच्चों, एक वरिष्ठ नागरिक और उस व्यक्ति (जिसने पुलिस की मदद की) को बचाया गया। डीसीपी ने कहा कि पुलिस आर्य की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। नलावडे ने कहा, 'यह एक चुनौतीपूर्ण अभियान था, क्योंकि हम बिना किसी सकारात्मक परिणाम के उससे बातचीत कर रहे थे... बच्चों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता थी।' उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article