Mumbai News: साइको किलर का खूनी तांडव, 2 भाईयों को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2024, 10:20 AM IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक साइको किलर ने दो बुजुर्ग सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पालघर: जिले के बोईसर इलाके में एक अज्ञात शख्स ने बेरहमी से दो सीनियर सिटिजन्स की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी ने एक और शख्स के घर पर हमला किया, जब लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी के साइको किलर होने का दावा किया जा रहा है। मृतक भाईयों के नाम भीमराव पाटिल (उम्र 72) मुकुंद पाटिल (उम्र 80) हैं।

Double murder in Palghar

पालघर में डबल मर्डर

तालाब में छिपकर बैठा हत्यारा

पालघर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बोईसर इलाके में कूड़न नाम का एक गांव है। इस गांव में पिछले दो दिन से एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक मानसिक तौर पर विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था। इससे पहले ग्रामीण ज्यादा कुछ समझ पाते उसने कुल्हाड़ी से एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और लाश के पास ही बैठा था। इसी बीच मृतक का भाई उसे खोजते हुए वहां पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी एक के बाद एक कई वार कर उसकी भी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने बगल के एक अन्य रूपेश पाटिल व्यक्ति के घर पर भी हमला किया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण सफल नहीं हो सका। हमला होते देख सभी लोग पीछे के दरवाजे से बाहर निकल कर लोगों को आवाज दी, जिसके बाद आरोपी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला और गांव के बाहर एक तालाब पर दलदल में छिपकर बैठ गया।

End of Feed