Mumbai News: गुजरात के एक हीरा कारोबारी से 1.18 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में मुंबई से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ समन्वय कर पश्चिमी उपनगर कांदिवली और मध्य मुंबई के लालबाग इलाके से शनिवार को इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हीरा व्यापारी से ठगी करने वाले आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
नकली हीरों से असली हीरों को बदलादोनों ने फरवरी में सूरत के हीरा कारोबारी से हीरा खरीदने के लिए संपर्क किया था। एक आरोपी ने शिकायतकर्ता को बातचीत में उलझाए रखा, जबकि दूसरे ने 1.18 करोड़ रुपये कीमत के असली हीरों को नकली हीरो से बदल दिया। अधिकारी ने बताया कि जब व्यापारी को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी की गई है तो उसने गुजरात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी के मुताबिक, गुजरात पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी मुंबई में है।
