मुंबई में जल परिवहन को बढ़ावा देने का निर्णय महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड और मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने लिया है। मंगलवार से नवी मुंबई के बेलापुर और मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के बीच वाटर टैक्सी की शुरुआत की गई।बताया गया है कि निजी कंपनी के माध्यम से फ़ास्ट वाटर टैक्सी सेवा शुरू हुई।
बेलापुर और मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के बीच वाटर टैक्सी की शुरुआत
इससे समुद्र मार्ग से लगभग 50 से 60 मिनट में बेलापुर से गेट वे ऑफ इंडिया (Belapur to Gateway of India) पहुंचा जा सकेगा। इस समय सड़क मार्ग से दो घंटे और लोकल ट्रेन से डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लगता है।
बेलापुर से गेट वे सुबह 8:30 बजे और गेट वे बेलापुर शाम 6:30 बजे दो फेरे होंगे। डबल डेकर बोट में निचले डेक के लिए 250 रुपए और ऊपरी डेक (बिजनेस क्लास) के लिए 350 रुपए टिकट होगा।
200 यात्रियों की क्षमता वाली हाई स्पीड नाव बेलापुर से गेटवे ऑफ इंडिया जलमार्ग पर संचालित की जाएगी। जिसमे निचले डेक पर १४० और ऊपरी डेक पर ६० पैसेंजर बैठ पाएंगे।
