Navi Mumbai Hit and Run: महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कामोठे से हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत एक चालक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवी मुंबई हीट एंड रन
बताया जा रहा है कि महिला को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने पार्किंग में खड़ी कई कारों को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 22 जून को कामोठे सेक्टर 6ए स्थित सरोवर होटल के सामने हुआ था। ड्राइवर नशे में धुत था।
