अगले कुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 2027 में शुरू होगा नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

नासिक में आयोजित होने वाले अगले सिंहस्थ कुंभ की तारीखों का ऐलान हो गया है। सिंहस्थ का यह आयोजन नासिक में बारह वर्षों में एक बार आता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु स्नान, तप और साधना के लिए एकत्र होते हैं। आइए जानते हैं विशेष स्नानों से जुड़ी तारीखें।

Nashik Kumbh Mela: प्रयागराज महाकुंभ के बाद अगला कुंभ महाराष्ट्र के नासिक में 2027 में होगा। नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 की तारीखों का आज ऐलान कर दिया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस बैठक के लिए नासिक जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ सभी 13 अखाड़ों के प्रमुख और दो-दो महंत मौजूद थे। इस महाकुंभ आयोजन की अध्यक्षता श्री गंगा गोदावरी पंचकोठी पुरोहित संघ के अध्यक्ष सतिश शंकर शुक्ल, द्वारा की जा रही है। रविवार को हुई मीटिंग में कुंभ मेले की सभी प्रमुख तिथियों के बारे में जानकारी दी गई है। जो ये हैं-

nashik kumbh dates 2027

नासिक सिंहस्थ कुंभ के तारीखों की हुई घोषणा

नासिक कुंभ की प्रमुख धार्मिक तिथियां और पर्वस्नान

पवित्र सिंहस्थ कुंभ की आधिकारिक शुरुआत 31 अक्टूबर 2026 शनिवार दोपहर 12:02 बजे रामकुंड, पंचवटी स्थित साधुग्राम में ध्वजारोहण के साथ होगी। अखाड़ा ध्वजारोहण शनिवार, 24 जुलाई 2027 (आषाढ़ कृष्ण पंचमी) को होगा।

End of Feed