40 वर्षीय टीचर ने किया 16 साल के स्टूडेंट का यौन शोषण, बोली - 'छात्रों और बड़ी उम्र की महिलाओं के बीच...'

मुंबई में 40 साल की एक महिला टीचर पर अपने 16 वर्षीय छात्र के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। टीचर ने छात्र को मानसिक रूप से प्रभावित करने के लिए उसे कई कहानियां सुनाईं और एंटी-एंग्जाइटी दवाएं दीं। मामला तब सामने आया जब माता-पिता ने शिकायत की। पुलिस ने POCSO के तहत जांच शुरू की और मानसिक स्वास्थ्य जांच की मांग की है।

मुंबई में 16 वर्षीय स्कूली छात्र के साथ यौन उत्पीड़न का अनोखा मामला सामने आया है। यौन उत्पीड़न के इस मामले में उसकी 40 साल की महिला टीचर ही आरोपी है। टीचर ने नाबालिक लड़के को अपने जाल में फंसाने के लिए उसे कई तरह की कहानी सुनाईं और उसे मानसिक रूप से प्रभावित करने के लिए एंटी-एंग्जाइटी दवाएं भी दीं।

Crime.

16 वर्षीय छात्र का यौन शोषण

मामले का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग युवक के माता-पिता ने शिकायत की कि उनका बेटा इन दवाओं का सेवन कर रहा था। पुलिस ने भी POCSO (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण का कानून) की विशेष अदालत से महिला टीचर की मानसिक स्वास्थ्य जांच कराने की बात कही है। पुलिस को शक है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला टीचर मानसिक स्वास्थ्य का बहाना बना सकती है।

End of Feed