Mumbai Rain: पानी-पानी हुई आमची मुंबई, अंधेरी सबवे बंद; 26 जुलाई 2005 की यादें होने लगीं ताजा

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मुंबई की स्थिति बेहद गंभीर है। भारी वर्षा के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। हालात ऐसे हैं कि मुंबईवासियों को एक बार फिर 26 जुलाई 2005 जैसे हालात होने का डर सताने लगा है।

मुंबई में लगभग 15 दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों, खासतौर पर मुंबई में, मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। बस, कार, ट्रेन और विमान सेवाएं बाधित हो गई हैं।

Mumbai Rain ANI

मुंबई में भारी बारिश से जगह-जगह भरा पानी (फोटो - ANI)

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार 18 अगस्त को सुबह 8.30 से 11.30 बजे के बीच टाटा पावर चेंबूर में 91.5 एमएम, विखरोली में 78.5, जुहू में 60, सायन में 58.5, बांद्रा में 50, सांताक्रूज में 47.2 और कोलाबा में 29.2 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालात को देखते हुए मुंबई वासियों को एक बार फिर 26 जुलाई 2005 की याद आ रही है। जब शहर में भीषण बाढ़ आयी थी। IMD ने हाईटाइड का अलर्ट दिया है। आज मुंबई में शाम 6.53 बजे 3.08 मीटर (10.43 फीट) की अधिकतम ऊंची लहर उठेगी।

End of Feed