मुंबई में झमाझम बारिश, गर्मी की छुट्टी; जानें दिल्ली, यूपी-बिहार में कब पहुंचेगा मानसून?

Mumbai Monsoon 2024 : मुंबई में तय तिथि से 2 पूर्व पहुंचे मानसून ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। गरज के साथ हो रही बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया है। उधर, यूपी-बिहार और दिल्ली में कब तक मानसून पहुंचेगा, इसके लिए मौसम विभाग ने जानकारी दी है।

Mumbai Monsoon 2024 : मुंबई में दो दिन के बाद शुक्रवार को अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर बारिश हुई जिससे लोगों को तपिश और उमस से राहत मिली। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि गरज के साथ बारिश शुरू हुई लेकिन इससे शहर में कहीं भी बड़ी मात्रा में जलभराव की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि रेलवे और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बीईएसटी) बस की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं काफी हद तक सामान्य हैं हालांकि कुछ स्थानों से सेवाओं में कुछ विलंब की सूचना है। उधर, गर्मी से बेहाल पूर्वोत्तर और उत्तर भारत में मानसून कब पहुंचेगा, इसके लिए अभी सभी को इंतजार है।

Heavy Rain in Mumbai Monsoon 2024

मुंबई में मानसून सक्रिय

24 घंटे में बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में शहर और उपनगरों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मुंबई में मॉनसून अपनी सामान्य तिथि 11 जून से दो दिन पहले नौ जून को पहुंचा, इसके बाद भी पिछले दो दिनों में महानगर में बारिश नहीं हुई जिससे वहां मौसम उमस भरा रहा।

End of Feed