Mumbai Crime : साइबर ठगों ने उड़ाए 82.55 लाख रुपये, पुलिस की इस ट्रिक से मिले वापस ; UAE से जुड़ा है नेटवर्क

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 12, 2024, 01:49 PM IST

महाराष्ट्र के मुंबई में अंतरराष्ट्रीय स्कूल के साइबर धोखाधड़ी का शिकार होकर गवांए गए 82.55 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

मुंबई: पुलिस ने दक्षिण मुंबई स्थित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय स्कूल के साइबर धोखाधड़ी का शिकार होकर गवांए गए 82.55 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। इस धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए 'मैन-इन-द-मिडिल' साइबर हमले की रणनीति अपनाई गई थी। 'मैन इन द मिडल' (एमआईटीएम) वह रणनीति है, जिसमें आरोपी गुप्त रूप से दो पक्षों के बीच संदेशों को रोकता है और उन्हें अपने अनुसार प्रसारित करता है। इस दौरान पीड़ितों को यह लगता है कि वे ही एक-दूसरे के साथ संपर्क में हैं और बातचीत कर रहे हैं, जबकि वास्तव में यह काम साइबर अपराधी करता है।

यूएई से जुड़ें हैं तार

मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना 23 फरवरी से 16 मार्च के बीच हुई। स्कूल ने कैफेटेरिया बनाने के लिए सामग्री खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके लिए सकूल ने संयुक्त अरब अमीरात स्थित एक फर्म से समझौता किया था। फर्म ने समझौते के तहत अपने बैंक विवरण भेजे।

End of Feed