Mumbai News: राज्य सरकार अपने स्कूल के बच्चों के बैग का बोझ कम करने वाली है, जिसके लिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से सभी सरकारी स्कूलों में टेक्सटबुक के साथ कुछ 'नोटबुक पेज' (नियमित पेज) दिए जाएंगे और उन्हें प्रायोगिक आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा स्कूली बच्चों के बैग का वजन कम करने के लिए किया जा रहा है। इस बारे में गुरुवार को एक सरकारी संकल्प (जीआर) जारी किया गया है। यह योजना कक्षा 3 से कक्षा 10 तक की सभी टेक्सटबुकों में लागू की जाएगी, ताकि हर उम्र के बच्चे का स्कूल बैग का भार कम हो सके।
छात्रों की टेक्सटबुक में शामिल होगा 'नोटबुक पेज'
इन टेक्सटबुकों में हर एक चैप्टर के अंत में एक या दो नोटबुक पेज जुड़े रहेंगे। यह पेज छात्रों को कक्षा में महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करने के लिए मदद करेंगे। ताकि उन्हें अपने बैग में किताबे कम रखनी पड़ेंगी। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से पिछले अक्टूबर में ही फैसला ले लिया गया था।
