Mumbai News: संभाजी महाराज समाधि, खंडोबा मंदिर और सेवाग्राम की बदलेगी तस्वीर, मेकओवर के लिए राज्य सरकार ने जारी किए 687 करोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 02:45 PM IST

Mumbai News: तुलापुर-वधु बुद्रुक के पास छत्रपति संभाजी महाराज समाधि, जेजुरी में खंडोबा मंदिर और वर्धा जिले में मौजूद सेवाग्राम आश्रम का बहुत जल्द मेकओवर किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को शिंदे-फडणवीस सरकार ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नोडल एजेंसियों को निर्धारित अवधि के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने का भी निर्देश दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • संभाजी महाराज समाधि, खंडोबा मंदिर और सेवाग्राम आश्रम का होगा मेकओवर
  • शिंदे-फडणवीस सरकार ने मंजूरी दे दी है
  • निर्धारित अवधि के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश


Mumbai News: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले शिंदे-फडणवीस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मंगलवार को तुलापुर-वधु बुद्रुक के पास छत्रपति संभाजी महाराज समाधि, जेजुरी में खंडोबा मंदिर और वर्धा जिले में मौजूद सेवाग्राम आश्रम के विकास की योजना को मंजूरी दे दी है। इन तीनों परियोजनाओं के लिए सामूहिक लागत 687 करोड़ रुपये आंकी गई है। मार्च 1689 में संभाजी महाराज की मृत्यु के बाद बनाई गई उनकी समाधि का मेकओवर अकेले 398 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा।

Mumbai News

राज्य की इन जगहों का होगा मेकओवर (फाइल फोटो)

इसके पहले चरण में 269 करोड़ रुपये की लागत से समाधि और आस-पास के इलाकों का पुनर्निर्माण करना शामिल होगा। जबकि दूसरे चरण में 128 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, पुल और स्वराज्य ध्वज के निर्माण सहित अन्य सहायक कार्यों को शामिल किया जाएगा। ताकि समाधि स्थल की पूरी तस्वीर को बदला जा सके।

End of Feed