Mumbai News: मुंबई-गोवा हाईवे की होगी अब कड़ी सुरक्षा, दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस ने उठाया ये खास कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 02:18 PM IST

Mumbai News: मुंबई-गोवा (एनएच-66) और रत्नागिरी-कोल्हापुर-सोलापुर (एनएच-166) राजमार्गों पर हादसों को रोकने के लिए अब स्थानीय पुलिस भी मदद करेगी। इन राजमार्गों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि हादसों पर काबू पाया जा सके। संबंधित पुलिस स्टेशनों ने दोनों राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट स्थानों की पहचान करना शुरू कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एनएच-66 पर स्थानीय पुलिस भी रहेगी तैनात
  • राजमार्गों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों की लगाई जाएगी ड्यूटी
  • पुलिस स्टेशनों ने राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट स्थानों की पहचान की

Mumbai News: बीते कुछ वक्त में मुंबई-गोवा (एनएच-66) और रत्नागिरी-कोल्हापुर-सोलापुर (एनएच-166) राजमार्गों पर कई बड़े हादसे देखने को मिले हैं। बहुत बार यह हादसे छोटी से लापरवाही के चलते भी हुए हैं। हालांकि हादसों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव कोशिश की जाती है, लेकिन अब इन हादसों को रोकने और राजमार्गों पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए अब पुलिस ने भी कमर कस ली है। अब इन दोनों राजमार्गों पर पुलिस हर वक्त तैनात रहेगी। मुंबई-गोवा (एनएच-66) और रत्नागिरी-कोल्हापुर-सोलापुर (एनएच-166) राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रत्नागिरी के पुलिस अधीक्षक धनंजय कुलकर्णी ने अगले सप्ताह अपने थानाध्यक्षों की बैठक बुलाई है।

Police will remain deployed on NH-66

एनएच-66 पर पुलिस रहेगी तैनात (फाइल फोटो)

पिछले गुरुवार को रायगढ़ के मनगांव तालुका के रेपोली गांव में हुए एक हादसे के मद्देनजर दो राजमार्गों पर लगभग 15 सड़क सुरक्षा संकेत लगाने का भी फैसला किया गया है। रत्नागिरी जिले में 18 पुलिस स्टेशन हैं। NH-66 215 किमी-लंबा खंड, रत्नागिरी जिले में है, जो आठ पुलिस स्टेशनों द्वारा कवर किया गया है।

End of Feed