Mumbai News: प्राइवेट स्कूल्स को टक्कर देंगे नासिक के सरकारी स्कूल, बनेंगे स्मार्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 03:23 PM IST

Mumbai News: नासिक म्यूनिसिपल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमएससीडीसीएल) ने नासिक म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एनएमसी) के स्कूलों में विकास कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और एजेंसियों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। छात्रों को जल्द उच्च स्तर की सुविधा और शिक्षा मिलने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नासिक के सरकारी स्कूल बनेंगे स्मार्ट
  • स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी
  • स्टूडेंट्स को जल्द उच्च स्तर की सुविधा और शिक्षा मिलेगी


Mumbai News: नासिक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को जल्द उच्च स्तर की सुविधा और शिक्षा मिलने वाली है। नासिक म्यूनिसिपल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमएससीडीसीएल) ने नासिक म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एनएमसी) के स्कूलों में विकासात्मक कार्यों को करने और उसे स्मार्ट स्कूलों में बदलने के लिए एजेंसियों को अंतिम रूप दे दिया है। हालांकि स्कूलों में काम करने का यह आदेश भारत के चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा। स्कूलों के विकास के लिए एनएमएससीडीसीएल ने एक स्मार्टी सिटी सेल तैयार किया है।

Mumbai News Government schools of Nashik

नासिक के स्कूल होंगे स्मार्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस सेल ने बुनियादी ढांचे के विकास और बच्चों के लिए डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर और ई-पुस्तकों को पेश करके एनएमसी द्वारा संचालित 69 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदलने की योजना बनाई है। इस बाबत एनएमएससीडीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमंत मोरे ने कहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और एजेंसियों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।

End of Feed