Mumbai News: महाराष्ट्र के शिरडी वाले साईं बाबा मंदिर के दर्शन के लिए हर रोज हजारों भक्त जाते हैं। यहां बहुत भक्त देश-विदेश से आते हैं। हाल ही में भक्तों की सुविधा के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने बस सेवा शुरू की थी। यह बस सेवा बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग के जरिए चल रही थी, जिसे अब बंद करने का फैसला किया गया है। ऐसे में इस मार्ग पर एमएसआरटीसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों और साईं बाबा मंदिर जाने वाले भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर बस सेवा बंद
एमएसआरटीसी बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर दो बस सेवाएं चला रहा था। इसके जरिए नागपुर-शिरडी और औरंगाबाद-नागपुर के बीच शुरू की गई बस सेवाओं को बंद कर दिया गया है। बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंशिक रूप से ई-वे खोले जाने के चार दिन बाद 15 दिसंबर को नागपुर-शिरडी सेवा शुरू की गई थी।
