Mumbai News: पार्किंग में ऑटोमेटेड सिस्टम लगाने की तैयारी में बीएमसी, आम लोगों की परेशानी होगी कम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 02:57 PM IST

Mumbai News: शहर में पार्किंग के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए बीएमसी ने ऑफ-स्ट्रीट और ऑन-स्ट्रीट पार्किंग लॉट पर भौतिक बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करने का फैसला किया है। बीएमसी की योजना पार्किंग लॉट पर लोगों की परेशानी को कम करना और ऑटोमेटेड सिस्टम स्थापित करने की है। पार्किंग समस्या को खत्म करने के लिए बीएमसी ने यह अहम फैसला किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई की पार्किंग में ऑटोमेटेड सिस्टम लागू करेगा बीएमसी
  • बदलेगा ऑफ-स्ट्रीट और ऑन-स्ट्रीट पार्किंग का ढांचा
  • पार्किंग लॉट पर ओवरचार्जिंग की परेशानी होगी खत्म


Mumbai News: पार्किंग समस्या को खत्म करने के लिए बीएमसी ने अहम फैसला लिया है। शहर में पार्किंग के बुनियादी ढांचे में सुधार के अपने प्रयासों के तहत बीएमसी ने ऑफ-स्ट्रीट और ऑन-स्ट्रीट पार्किंग लॉट पर भौतिक बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करने की योजना बनाई है। बीएमसी की योजना पार्किंग लॉट पर लोगों की परेशानी को कम करना और ऑटोमेटेड सिस्टम स्थापित करने की है। जिसके तहत नगर निकाय बूम बैरियर लगाने से लेकर कैमरे और सेंसर लगाने तक पार्किंग लॉट पर भौतिक बुनियादी ढांचे में बदलाव करेगा।

Mumbai News

पार्किंग में ऑटोमेटेड सिस्टम लागू

ऑटोमेटेड सिस्टम पार्किंग लॉट पर ओवरचार्जिंग की परेशानी खत्म करने में भी मदद करेगा और वाहन चालकों को पार्किंग स्लॉट प्री-बुक करने में सक्षम बनाएगा। सिस्टम को किसी विशेष समय पर खाली स्लॉट को दिखाने के लिए डिज़ाइन किया जा सकता है और पार्किंग स्लॉट की प्री-बुकिंग की अनुमति भी दी जा सकती है।

End of Feed