शिरडी जाने में लगेगा कम समय
समृद्धि महामार्ग के तीसरे फेज के तहत भरवीर से इंगतपुरी के बीच का रास्ता सोमवार को खुला है। इस 25 किमी लंबे रास्ते के खुलने से वाहन चालकों का सफर आसान हो गया है। इस रास्ते के जरिए इंगतपुरी से शिरडी तक पहुंचने अब सिर्फ डेढ़ से 2 घंटे का समय लगेगा। इससे पहले यह दूरी ढाई से तीन घंटे में पूरी हुआ करती थी। वहीं मुंबई से शिरडी पहुंचने में लगने वाले समय में भी कमी हो जाएगी। पहले मुंबई से शिरडी जाने में करीब 7-8 घंटे लगते थे। लेकिन समृद्धि मार्ग के जरिए यह सफर करीब 5 घंटे में ही पूरा हो सकेगा।
कब खुलेगा पूरा हाईवे
समृद्धि महामार्ग का निर्माण मुंबई से नागपुर की दूरी को कम करने के लिए किया जा रहा है। यह 701 किमी लंबाई का हाईवे बनाया जा रहा है। जिसमें से अब तक 625 किमी. का रास्ता पूरा हो चुका है और आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। इस साल के अंत तक समृद्धि महामार्ग पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
