मुंबई की बदल जाएगी तस्वीर,मेट्रो के नए लाइन से मुंबइकर को मिलेंगे ये फायदे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 18, 2023, 05:17 PM IST

Mumbai Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19 जनवरी को उद्घाटन करने के बाद 20 जनवरी से आम लोग नई मेट्रो लाइन में सफर कर सकेंगे।दो सामांतर मेट्रो कॉरिडोर शुरू होने से वह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर जुड़ जाएंगे। जिससे 35 किलोमीटर का यह रूट पूर्ण रूप से काम करने लगेगा।

Mumbai Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी यानी बृहस्पतिवार को मुंबई को नई मेट्रो लाइन की सौगात देने जा रहे हैं। करीब करीब 12,600 करोड़ की लागत से यह मेट्रो लाइन तैयार की गई है। इसके तहत मुंबई मेट्रो लाइन 2A और 7 को मुंबइकर के लिए खोल दिया जाएगा। इसके तहत दहिसर ई और डीएन नगर (येलो लाइन) को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 2ए करीब 18.6 किलोमीटर लंबी है, जबकि अंधेरी ई-दहिसर ई (रेड लाइन) को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन-7 लगभग 16.5 किलोमीटर लंबी है। आम लोगों के लिए खुलने से मुंबई की लोकल और बेस्ट (बस सर्विस) पर दबाव कम होगा।

mumbai metro

मुंबई मेट्रो

20 जनवरी से आम लोग कर सकेंगे सफर

प्रधानमंत्री द्वारा 19 जनवरी को उद्घाटन करने के बाद 20 जनवरी से आम लोग नई मेट्रो लाइन में सफर कर सकेंगे।दो सामांतर मेट्रो कॉरिडोर शुरू होने से वह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर जुड़ जाएंगे। जिससे 35 किलोमीटर का यह रूट पूर्ण रूप से काम करने लगेगा। इसके अलावा इसके अलावा दहिसर और घाटकोपर के बीच यात्रा करने वाले अब बिना मेट्रो से निकले ही सफर कर सकेंगे। मेट्रो 2ए मेट्रो लाइन 1, मेट्रो लाइन 2बी, 7 (अंधेरी ईस्ट से दहिसर ईस्ट) और मेट्रो लाइन 6 (स्वामी समर्ख नगर से विखरोली) पर इंटरकनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। इसके तहत मेट्रो लाइन 2ए पर कुल 17 स्टेशन होंगे। जबकि मेट्रो लाइन 7 पर कुल 13 स्टेशन होंगे।

End of Feed