Double Decker Buses: मुंबई की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगी लाल डबल डेकर बसें, यादों से जुड़ा एक सफर खत्म

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 15, 2023, 01:15 PM IST

1937 में शुरुआत के बाद से लाल डबल डेकर बसें शहर का प्रतीक बन गई थी। 2008 के बाद BEST प्रशासन ने डबल-डेकर बसों को शामिल करना बंद कर दिया था।

Mumbai Red Double-Decker Buses: आठ दशकों से अधिक समय से शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का अभिन्न हिस्सा रही BEST का लाल बसें अब मुंबई की सड़कों पर नजर नहीं आएंगी। इस सप्ताह बसें सड़कों से हटा दी जाएंगी। 1990 के दशक से दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही ओपन-डेक डबल-डेकर बसें भी अब अक्टूबर के पहले सप्ताह से शहर की सड़कों पर दिखाई नहीं देंगी।

इस सप्ताह सड़कों से हट जाएंगी डबल डेकर बसें

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (BEST) के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई की प्रतिष्ठित लाल डबल-डेकर बसें इस सप्ताह सड़कों से हट जाएंगी। इसके अलावा अक्टूबर के पहले सप्ताह में शहर से खुली डबल डेकर बसें भी गायब हो जाएंगी। प्रवक्ता ने कहा कि चूंकि ये बसें अपने जीवन के 15 साल पूरा कर रही हैं, डबल-डेकर बसें 15 सितंबर से हमेशा के लिए सड़कों से हट जाएंगी, जबकि ओपन-डेक बसें 5 अक्टूबर को हटा दी जाएंगी।

End of Feed