मुंबई-गोवा के बीच रोड ट्रिप होगा और मजेदार, जानें कब पूरा होगा हाईवे का निर्माण

मुंबई से गोवा के बीच का सफर और सुहाना होने वाला है। मुंबई-गोवा हाईवे पर जल्द ही वाहन रफ्तार भरने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम इस साल जून तक 100 फीसदी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का सड़क बुनियादी ढांचा अगले दो सालों में अमेरिका से बेहतर होगा।

Mumbai-Goa Highway: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग इस साल जून तक पूरा हो जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों और कोंकण जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो सालों से गड्ढों वाली सड़कों से जूझ रहे हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में यह भी दोहराया कि जल्द ही देश भर में भौतिक टोल बूथ हटा दिए जाएंगे और केंद्र एक नई टोल नीति लेकर आएगा।

Highway

सांकेतिक फोटो

अमेरिका से बेहतर होगा भारत का सड़क बुनियादी ढांचा- गडकरी

देश के बुनियादी ढांचे के भविष्य पर विश्वास व्यक्त करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘ अगले दो वर्षों में भारत का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका से बेहतर होगा।’’ मुंबई और गोवा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से इन स्थानों के बीच यात्रा का समय कम होने तथा कोंकण क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गडकरी ने राजमार्ग को पूरा करने में आने वाली कई चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई-गोवा राजमार्ग को लेकर कई कठिनाइयां थीं लेकिन चिंता न करें... हम इस जून तक सड़क का 100 प्रतिशत काम पूरा कर लेंगे।’’

End of Feed