Mumbai: मुंबई में गैस सिलेंडर फटा, दो बच्चों समेत छह झुलसे

  • Agency by: Agency
  • Updated May 15, 2023, 01:52 PM IST

Mumbai Cylinder Blast: नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गोविंद पाटिल मार्ग पर एक बेकरी के पास स्थित एक मंजिला इमारत में सुबह करीब पौने नौ बजे हुई।

Mumbai Cylinder Blast: मुंबई के खार उपनगर में सोमवार को सुबह रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट होने से एक मकान में आग लग गई जिसमें दो बच्चों समेत छह लोग झुलस गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई अग्मिशमन विभाग के प्रमुख संजय मांजरेकर ने बताया कि खार डंडा इलाके में स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट हो गया।

cylinder blast

मुंबई में सिलेंडर फटा (सांकेतिक तस्वीर)

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गोविंद पाटिल मार्ग पर एक बेकरी के पास स्थित एक मंजिला इमारत में सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दमकल की चार गाड़ियों और अन्य अग्निशमन उपकरणों को मौके पर भेजा गया और सुबह नौ बजकर 17 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

End of Feed