Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस के हत्थे एक ऐसा शातिर बदमाश चढ़ा है, जिसके खिलाफ अलग-अलग नाम से कई थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस इस शातिर चोरी की तलाश पिछले 13 सालों से कर रही थी, जिसे गुरुवार को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही है। हैरान कर देने वाली बात है कि, पुलिस ने आरोपी को उसके हाथ पर बने टैटू से पहचाना है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के हाथ पर "विनोद-वैशाली" लिखा हुआ था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी की पहचान आरोपी विनोद जुगल किशोर वैष्णव के रूप में हुई है। उस पर डकैती और चोरी के कई मामले अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज हैं।
13 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार
उस पर यह सभी मामले अलग-अलग नाम से दर्ज किए गए हैं, क्योंकि उसने कभी अपना सही नाम नहीं बताया है। पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय आरोपी विनोद नवी मुंबई पुलिस द्वारा एक अलग मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद तलोजा जेल में बंद था। चूंकि आरोपी ने कई थानों को अपने अलग-अलग नाम बताए थे, इसलिए पुलिस के लिए उसका पता लगाना मुश्किल हो गया था।
